latest-newsएनसीआरदिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश की नई मिसाल, रक्षाबंधन में लगा दिया वोकल फॉर लोकल का तड़का

संवाददाता

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा परिसर आज गुरुवार के दिन एक खास अवसर का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शाहदरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विशेष राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया।

ये गिफ्ट पैक स्थानीय महिलाओं द्वारा अपने कौशल, रचनात्मकता और परिश्रम से तैयार किए गए हैं, जो महिला स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है।

स्वच्छता आंदोलन के लिए भी बटोरी सुर्खियां

रेखा गुप्ता ने जब से दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाला हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों मे अकसर दिखाई देती हैं। हाल ही में वह अपने स्वच्छता आंदोलन के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्यक्रम में भाग लिया हैं।

वोकल फॉर लोकल को मिला बढ़ावा

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने घोषणा की कि इन हस्तनिर्मित राखी गिफ्ट पैक्स को रक्षाबंधन के पर्व पर सभी वरिष्ठ नेताओं को उपहार स्वरूप भेजा जाएगा। इससे न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा बल्कि उनकी पहचान और मेहनत को भी सम्मान मिलेगा।

‘लखपति दीदी’ की सराहना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान, ‘लखपति दीदी’ योजना और देशभर में सक्रिय सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से लाखों महिलाएं आज नवाचार, स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

नीय संसाधनों और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर समावेश

शाहदरा की महिलाओं द्वारा बनाए गए इन राखी पैक्स में पारंपरिक हस्तकला, स्थानीय संसाधनों और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर समावेश देखने को मिला। इस पहल से न केवल त्योहारों को एक नया सामाजिक संदेश मिलेगा, बल्कि महिला उद्यमिता को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। यह आयोजन राजधानी में महिला नेतृत्व और नवाचार की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com