
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली को कूड़े से आज़ादी दिलाने की मुहिम तेज़ कर दी गई हैं। आज संजय बस्ती में मुख्यंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। तिमारपुर की संजय बस्ती में विधायक सूर्यप्रकाश खत्री, मेयर राजा इकबाल सिंह और स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई के इस कार्यक्रम में भाग लिया।
तिमारपुर की संजय बस्ती में आज दिल्ली को कूदे से आज़ादी अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री सूर्यप्रकाश खत्री, उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री राजा इकबाल सिंह, और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह अभियान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर पूरे शहर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दिल्ली को साफ़, स्वच्छ और गरिमामय बनाना है।

सफाई अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने न केवल अपने घरों और गलियों की सफाई की, बल्कि सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों को भी चमका दिया। लोगों में जागरूकता का स्तर इतना बढ़ गया है कि वे स्वयं आगे आकर बस्तियों को कूड़े से मुक्त करने में जुटे हुए हैं।


विधायक ने लोगों के उत्साह को बताया ताकत
विधायक सूर्यप्रकाश खत्री ने कहा, “यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। दिल्लीवासियों का उत्साह ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।” वहीं मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, “नगर निगम अपने सभी संसाधनों के साथ मैदान में है, लेकिन असली बदलाव तभी आएगा जब लोग खुद जुड़ेंगे।”
आज तिमारपुर की संजय बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर #DelhiKoKoodeSeAzadi अभियान को और मज़बूती दी।
विधायक श्री सूर्यप्रकाश खत्री जी, मेयर श्री राजा इकबाल सिंह जी और बड़ी संख्या में स्थानीय साथियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी व्यापक बना दिया।
पूरी दिल्ली इस मिशन में जुटी हुई… pic.twitter.com/Gv8YmMPqJ4
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 5, 2025
मुख्यमंत्री ने दोबारा किया लोगों से अनुरोध
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन का हिस्सा बनें और अपने घर, गली, मोहल्ले और बाजार से शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि यह मिशन स्वच्छता से जुड़ा नहीं, बल्कि शहर की गरिमा और हमारे जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा है।



