
विशेष संवाददाता
गाज़ियाबाद । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बुधवार को मेरठ में कांवड यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री व्यवस्थाओं से संतुष्ठ नजर आए।
उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा के लिए पूरे प्रदेश में विशेष बंदोबस्त किया गया है। हरिद्वार से दिल्ली के बीच मार्ग में सभी तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई से लेकर हर सुखद व्यवस्था का इंतजाम किया गया। बैठने और ठहरने की पूरी व्यवस्था।
प्रशासन और पुलिस हर एक बारीक चींज पर नजर बनाई हुई है। कहीं कोई कमी दिख नहीं रही है। इलेक्ट्रिक हादसों से बचाने के लिए पोल ढके गए। उन्होंने मेरठ एनएच- 58 कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी की बातचीत।



