
विशेष संवाददाता
गाजियाबाद । नगर निगम में कार्य नहीं हो पाने से पार्षदों में आक्रोश पनप रहा है। किसी भी दिन कई पार्षदों का गुस्सा फूट सकता है। यह भी आशंका है कि गुस्से का निशाना महापौर ना बन जाएं। दरअसल गाजियाबाद नगर निगम में अभी तक कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुना नहीं जा सका है।
जीडीए और बोर्ड सदस्य चुने जाने का मामला भी होल्ड पर है। इसके साथ ही वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इन सब बातों से कई पार्षद नाराज हैं। मगर अभी कुछ कह नहीं पा रहे हैं। मगर अंदर ही अंदर आक्रोशित हैं। एक वरिष्ठ पार्षद ने बताया कि पार्षदों में गुस्सा पनपना शुरू हो गया है।
बजट बैठक होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और जीडीए बोर्ड के सदस्य चुनने पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। इन सब चीजों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। पार्षदों का गुस्सा किसी भी दिन मेयर पर फूट सकता है। वरिष्ठ भाजपा पार्षद ने बताया कि अभी पार्षद अंदरखाने आपस में बैठ कर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन जल्द सब कुछ सार्वजनिक हो जाएगा।



