latest-newsदेश

ब्राह्मण समाज सुदृढ़ होगा तभी संस्कृति की रक्षा संभव

राकेश शर्मा तीसरी बार अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष मनोनीत

 विशेष संवाददाता 

अलीगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनीष चंद्र शर्मा ने गुरुवार को शहर के होटल में प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए ब्राह्मण समाज का सुदृढ़ आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल तरह की भेदभाव पूर्ण नित्य नाटक नीतियां लाकर ब्राह्मण समाज को कमजोर करने का अज्ञानता पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।
जिसका परिणाम समाज और राष्ट्र को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अलीगढ़ में राकेश शर्मा को तीसरी बार जिला अध्यक्ष किया गया है।

डॉ मुकेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष, नारायण प्रसाद सरस्वती को जिला महामंत्री घोषित किया गया। प्रेस वार्ता के समय मंडल अध्यक्ष जयशंकर पाराशर, लक्ष्मी शर्मा, शोभा शर्मा, सुमित शर्मा, सुरेश शर्मा विनय गौड आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com