
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। मिर्जापुर ( सोनभद्र ) से भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह की विशेष खबर के प्रधान संपादक विनीत कांत पाराशर से एक शिष्टाचार भेंट हुई। ये भेंटवार्ता विशेष खबर के दिल्ली स्थित संपादकीय कार्यालय पर हुई।

शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा एमएलसी के साथ देशबंधु समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार और दिल्ली क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सोलंकी और उद्योगपति विजय सिंह भी मौजूद रहे।
विशेष खबर के प्रधान संपादक विनीत कांत पराशर ने एमएलसी विनीत सिंह का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज व उपलब्धियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही राज्य की राजनीति के हालातों को लेकर भी गहन विमर्श हुआ।



