
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट पूर्व सांसदों को भी बीजेपी ने मैदान में उतारा है। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है। वहीं कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।
बता दें, बीजेपी की पहली सूची का इंतजार था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दिया था। वहीं कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है जिसमें 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को जबकि कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है।
बीजेपी ने पहली लिस्ट में एक मौजूदा विधायक का टिकट काटा
बीजेपी ने इस सूची में एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया। पार्टी ने गांधी नगर सीट से मौजूदा विधायक अनिल वाजपेयी की जगह अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा उम्मीदवार होंगे। वहीं, मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार बनाए गए हैं।
देखिए बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों की पूरी सूची
1. आदर्श नगर – राजकुमार भाटिया
2. बादली – दीपक चौधरी
3. रिठाला – कुलवंत राणा
4. नांगलोई जाट – मनोज शौकीन
5. मंगोलपुरी (अजा)- राजकुमार चौहान
6. रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
7. शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8. मॉडल टाउन – अशोक गोयल
9. करोलबाग (अजा) – दुष्यंत गौतम
10. पटेल नगर (अजा) – राजकुमार आनंद
11. राजौरी गार्डन – मनजिंदर सिंह सिरसा
12. जनकपुरी – आशीष सूद
13. बिजवासन – कैलाश गहलोत
14. नई दिल्ली – प्रवेश वर्मा
15. जंगपुरा – तरविंदर सिंह मारवाह
16. मालवीय नगर – सतीश उपाध्याय
17. आरके पुरम – अनिल शर्मा
18. महरौली – गजेंद्र यादव
19. छत्तरपुर – करतार सिंह तंवर
20. अंबेडकर नगर (अजा)- खुशी राम चुनार
21. कालकाजी – रमेश बिधूड़ी
22. बदरपुर – नारायण दत्त शर्मा
23. पटपड़गंज – रविंद्र सिंह नेगी
24. विश्वासनगर – ओम प्रकाश शर्मा
25. कृष्णा नगर – डॉ. अनिल गोयल
26 गांधीनगर – अरविंदर सिंह लवली
27. सीमापुरी (अजा)- कुमारी रिंकु
28. रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
29. घोंडा – अजय महावर



