
विशेष संवाददाता
गाजियाबाद । कचहरी में 37 दिन से चली आ रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। अधिवक्ता बृहस्पतिवार से अदालतों में काम शुरू करेंगे। हड़ताल समाप्त होने की बार अध्यक्ष दीपक शर्मा ने घोषणा की।
बार अध्यक्ष ने बताया कि जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने पुलिस आयुक्त से वार्ता कर वकीलों के खिलाफ दर्ज हुई सभी केस वापस करने का आश्वासन दिया। बार और बेंच की गरिमा बनी रहे, इसलिए हड़ताल समाप्त की जाती है।
29 अक्टूबर को एक जमानत अर्जी पर बहस को लेकर जनपद न्यायाधीश की अदालत में जनपद न्यायाधीश और पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बीच नोंक-झोक के बाद पुलिस ने अदालत में ही वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया था। घटना के विरोध में चार नवंबर से अधिवक्ता कचहरी में हड़ताल पर थे।



