latest-newsअपराध

सीएम गहलौत की बढी मुश्किल, केन्‍द्रीय मंत्री शेखावत मानहानि मामले में दिल्‍ली कोर्ट का नोटिस

संवाददाता

नई दिल्‍ली। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलौत की मुकिश्‍लेंं बढने सकती हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि के मामले में सीएम अशोक गहलोत को समन जारी किया गया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अशोक गहलोत को कोर्ट में 7 अगस्त को पेश होने का समन जारी किया है।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत द्वारा संजीवनी घोटाले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले में मानहानि का दावा किया गया था। इसी मुद्दे को लेकर कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ समन जारी किया है।

सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और उनके परिवार को आरोपी बताया था, इस बयान पर शेखावत ने मान​हानि का केस दायर किया था।

इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को प्रारंभिक जांच करने को कहा था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सीएम को कोई समन जारी नहीं किया था। लेकिन आज पहली बार इस मामले में कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत को समन जारी किया गया है।

चार माह पहले हुआ था दावा पेश
करीब चार माह पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया था। गजेन्द्र सिंह ने संजीवनी घोटाले में उनके परिवार के बारे में दिए गए अशोक गहलोत के बयान को आधार बनाया था।

दरअसल, गहलोत ने 21 फरवरी को सचिवालय में बजट की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह के मां-बाप, पत्नी सहित पूरा परिवार शामिल है। इस घटना से पहले भी दोनों नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी होती आई है।

केस को लेकर गहलोत ने कहा था, स्वागत है
मानहानि केस को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने भी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर हमला बोला था। गहलोत ने कहा था कि पूरा घोटाला कागजों पर है। गजेंद्र सिंह के मानहानि केस का स्वागत है। कम से कम इस बहाने केस आगे तो बढ़ेगा। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें गजेंद्र सिंह को अपने मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com