उत्तर प्रदेश

देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाली हीर खान प्रयागराज से गिरफ्तार

प्रयागराज। देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हीर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से ही हीर खान की गिरफ्तारी मांग तेज हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया था। आज उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यू-ट्यूब चैनल ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ पर हीर खान ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिन्दू देवी-देवताओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी थी। माता सीता पर कमेंट किया गया था। इसके अलावा अयोध्या के बारे में भी कहा गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से हीर खान फरार हो गई थी। पुलिस उसे तेजी से खोज रही थी।

सेक्युलर गैंग की चुप्पी पर फूटा लोगों का गुस्सा

हीर खान का आपत्तिजनक वीडियो आने के बाद पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग हीर खान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन देश में धार्मिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की पाठ पढ़ाने वाला सेक्युलर गैंग अभी तक मौन है। किसी भी सेक्युलर बुद्धिजीवी ने हीर खान के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं की है। यहां तक कि तथाकथित सेक्युलर मीडिया भी चुप्पी साध रखी है। इसको लेकर सोशल मीडिया में काफी लोगों ने सवाल उठाया है।

23 अगस्त को विवादित वीडियो अपलोड किया
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हीर खान ने 23 अगस्त को विवादित वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उसने अयोध्या और देवी सीता को लेकर बेहद ही अभद्र टिप्पणियां की हैं। उसने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जो बेहद भड़काऊ हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि अगर कोई इस्लाम के खिलाफ कुछ भी कहता है तो मुसलमान चुप नहीं बैठेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com