
संवाददाता
हैदराबाद । तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिनिकी भुइयां शर्मा की ओर से दर्ज FIR को लेकर एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दे दी है. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के अशोक गौड़ ने बताया कि हाई कोर्ट ने खेड़ा को संबंधित कोर्ट जाने के लिए 1 हफ्ते का वक्त दिया है.
इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी के खिलाफ लगाए गए कई आरोपों को लेकर दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी. फिर आज की सुनवाई में हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता को एक हफ्ते के लिए राहत दे दी.



