
संवाददाता
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादले का दौर चल रहा है. पहले आईएएस अफसरों का तबादला किया गया तो अब आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए. गुरुवार को कुल 12 आईपीएस अफसरों का स्थानंतरण किया गया है. आईपीएस सागर जैन को डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है. वहीं मनोज कुमार रावत एडिशनल एसपी साउथ संभल बने हैं. इसके अलावा आयुष विक्रम सिंह को एडिशनल एसपी सिटी बहराइच, विनायक गोपाल भोंसले को एडिशनल एसपी सिटी मेरठ बनाया गया है.
आईपीएस अंतरिक्ष जैन को एडिशनल एसपी ग्रामीण बुलंदशहर, ट्विंकल जैन को एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, लिपि नगायच एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राजकुमार मीणा एडिशनल एसपी नक्सल मिर्जापुर, ऋषभ रूनवाल एडिशनल एसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार एडिशनल एसपी ईस्ट प्रतापगढ़, डॉक्टर ईशान सोनी को एडिशनल एसपी जालौन, मयंक पाठक को एडिशनल एसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाया गया है.



