latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

हिंदू रक्षा दल की यात्रा में शिरकत करेंगे यूट्यूबर सलीम वास्तिक

हाई अलर्ट पर गाजियाबाद पुलिस

संवाददाता

गाजियाबाद । हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को निकल रही हिंदू रक्षा दल की यात्रा में मजहबी कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक भी शिरकत करेंगे। उनके यात्रा में शिरकत करने की जानकारी के बाद से पुलिस अलर्ट है। यात्रा की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

पुलिस के आलाधिकारी भी यात्रा की निगरानी करेंगे। अब से थोड़ी देर में यात्रा शुरू होगी। हिंदू रक्षा दल और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दो यात्राएं निकाली जाएंगी।

लोनी बॉर्डर से होगा यात्रा का शुभारंभ

हिंदू रक्षा दल की यात्रा का लोनी बॉर्डर से शुभारंभ होकर खन्ना नगर कॉलोनी में समापन होगा। जबकि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की यात्रा इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित सच खंड नानक धाम से शुरू होकर कारवां बैंकट हाल पुश्ता रोड़ पर समाप्त होगी।

टीला मोड से लोनी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इन वाहनों को बंधला फ्लाईओवर से चिरौडी मार्ग होते हुए भेजा जाएगा, जबकि बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों का लोनी तिराहा से होकर गुजरना बाधित रहेगा। वाहनों को पुस्ता चौकी से खजूरी मार्ग होते जाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com