एनसीआरlatest-newsगाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश का हापुड़ बना ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स का नया हब

गुजरात से पहुंची पहली कार मालगाड़ी

संवाददाता

हापुड़। जिला जल्द ही ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स के बड़े केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। कोलकाता से वाया हापुड़ गुजरने वाले डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसी) के अंतर्गत कुराना टोल प्लाजा के पास गांव हृदयपुर में विकसित किए गए लॉजिस्टिक पार्क में आज पहली बार गुजरात से 96 कारों से भरी एक डबल डेकर मालगाड़ी पहुंच गई।

इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही हापुड़ दिल्ली-एनसीआर के साथ ही प्रदेश में चार पहिया वाहनों की आपूर्ति का एक प्रमुख हब बन रहा है। शनिवार सुबह इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के अधिकारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com