
संवाददाता
नई दिल्ली । आज हनुमान जयंती है और देशभर में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से हनुमान जयंती मनाया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बड़े मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है. दिल्ली की प्राचीन मंदिरों में से एक कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में सुबह चार पांच बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है तो वहीं तुगलकाबाद गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह 5:00 सही श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं.
इस दौरान मंदिर के पुजारी के द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है जो सुबह से जारी है. वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे पूजा नियमबद्ध तरीके से करते दिखाई दिए.
हनुमान जी का ध्वजारोहण कैसे करें?
मंदिर के पुजारी ने कहा कि आज भगवान बालाजी का जन्म उत्सव है जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. हनुमान जी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं इसलिए हनुमान जी के प्रति लोगों की आस्था बहुत है. आज सुबह 5:00 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान बालाजी का पूजा अर्चना कर रहे हैं. वहीं आज के दिन घरों में हनुमान जी का ध्वजारोहण किया जाता है जो विजय का प्रतीक है. हनुमान जी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान जी को आज लाल सिंदूर दान करना चाहिए साथ ही रोड़ी और चंदन का लेप आज हनुमान जी के शरीर पर लगाना चाहिए. ध्वजारोहण के दौरान पूरे ध्वज को रोड़ी और चंदन से लपेटना चाहिए ऐसा करना अति शुभदायक होता है.
वही मंदिर में पूजा करने श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हनुमान जी की जयंती उनके लिए लड्डू और केला प्रसाद के रूप में चढ़ा रहे हैं. हनुमान जी शक्ति के देवता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं इसलिए हम लोगों को उनके प्रति बहुत आस्था है.

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की कतार
श्रद्धालु भीषण गर्मी के बावजूद लंबी कतारों में लगकर भगवान हनुमान (स्वयंभू बाल हनुमान) के दर्शन और पूजा कर रहे हैं. इस दौरान मंदिर में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था एवं ऐतिहासिक महत्व
भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है और मान्यता है कि यहां भगवान हनुमान की स्वयंभू मूर्ति है.
मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर में भी लगी भीड़
दिल्ली में यमुना बाजार स्थित श्री मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के बाहर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है. चांदनी चौक स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर श्री नृसिंह जी व सिद्ध हनुमान जी के मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा है. पत्थर वाले बाबा के दर्शनों को उमड़ रही भीड़. दिल्ली-एनसीआर से भक्त पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं.



