latest-newsदेश

आसाम में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को टिकट देने में कोई दल पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सभी 722 उम्मीदवारों के शपथ पत्र की जांच कर जारी की रिपोर्ट

संवाददाता

नई दिल्ली । आसाम विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में इस बार विभिन्न दलों के 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 102 यानि 14 फ़ीसदी ने अपने ऊपर अपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव में 941 में से 138 यानि 15 फीसदी ने अपने ऊपर अपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी। कांग्रेस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले सबसे अधिक अधिक उम्मीदवारों को टिकट दी है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और असम इलेक्शन वॉच ने असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने वाले सभी 722 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। इन 722 उम्मीदवारों में से 211 राष्ट्रीय दलों से, 116 राज्य दलों से और 137 गैर मान्यता प्राप्त दलों से तथा 256 निर्दलीय उम्मीदवार है जो चुनाव मैदान में हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में 82 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 2021 में 109 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर अपराधिक मामलों की जानकारी दी है उनमें कांग्रेस के 99 में से 28, बीजेपी के 90 में से 8, एआईयूडीएफ के 30 में से 11, असम गण परिषद के 26 में से 6, राइजर दल के 13 में से 2, असम जातीय परिषद के 10 में से 2 ओर वामपंथी दलों के 3 में से 1 उम्मीदवार के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

कांग्रेस के उम्मीदवारों में 20 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। जबकि भाजपा के 8 , आईयूडीएफ के 9 , असम गण परिषद के 5 , राइजर दल के 2 असम जातीय परिषद के 1 और वामपंथी दल के 1 उम्मीदवार के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2 उम्मीदवारों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं। जबकि 8 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या यानी बीएनएस की धारा 103 से संबंधित मामले 9 के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामलों की जानकारी मिली है।
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 722 उम्मीदवारों में से बीजेपी के 79, कांग्रेस के 60 एआईयूडीएफ के 16 असम गण परिषद के 18, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के 18 में से 10, राइजर दल के 13 में से 6, बोडोलैंड पीपल फ्रंट के 11 में से 9, असम जातीय परिषद के 10 में से 7 तथा वामपंथी दलों के पांच में से तीन उम्मीदवार करोड़पति हैं जिनकी संपत्ति एक करोड रुपए से अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक 722 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 2352 करोड़ है। अध्ययन करने से पता चलता है कि उम्मीदवारों की संपत्ति 3.25 करोड़ है।

शपथ पत्रों की जांच में पाया गया है की 323 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवी से 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 384 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। 12 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा धारक घोषित की है, तीन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है। असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संख्या 83 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com