latest-news

भाजपा महानगर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 शिविरों का समापन

संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत गाजियाबाद महानगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में कार्यकतार्ओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्ष, संगठन विस्तार, उपलब्धियों एवं कार्य पद्धति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकतार्ओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

बृज विहार मंडल में आयोजित शिविर का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नीरज रावल ने किया। शिविर का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन किया।

वहीं शालीमार गार्डन मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकतार्ओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के लिए सशक्त और तैयार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com