latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के वसुंधरा में कूड़े के अंबार से लोग परेशान, दीवारों पर स्लोगन लिखकर काम चला रहे अधिकारी

संवाददाता

गाजियाबाद। वसुंधरा में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नगर निगम की कलई खोलने का काम कर रहे हैं। स्वच्छता के दावों पर लोगों का आरोप है कि सिर्फ दीवारों पर स्लोगन लिखकर ही निगम के अधिकारी काम चला रहे हैं जबकि वसुंधरा सेक्टर-15 में सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आलम यह है कि कई-कई दिन से कूड़ा भी नहीं उठाया जाता है।

वसुंधरा सेक्टर-5 के निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की पानी की टंकी की तरफ से रेल विहार को जाने वाले मार्ग पर कई जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। इससे सुबह की सैर करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

74234184
वसुंधरा सेक्टर- पांच में पानी की टंकी के पास पड़ा कूड़ा

इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर-15 के निवासियों ने भी कुछ ऐसी ही समस्या को रखा है। शिखर एन्क्लेव निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित उनकी सोसायटी की दीवार पर निगम के स्वच्छता स्लोगन के ठीक आगे कूड़े का अंबार लगता जा रहा है।

कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान

कर्मचारियों की मनमानी के चलते वसुंधरा की साफ-सफाई व्यवस्था लड़खड़ा सी गई है। वार्ड 74 की आबादी लगभग 48,000 के आसपास है, लेकिन सफाई व्यवस्था खराब रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप रहता है।

इसके अलावा सेक्टर-15 का सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में है और पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश ने बताया कि कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सभी सुपरवाइजर को भी इस पर निगरानी बनाने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com