
संवाददाता
प्रयागराज । प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया. वे जीटी रोड नेशनल हाईवे पर श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास बनी मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर कई समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए हैं. धरने में शामिल निषाद समाज के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लिए मौजूद हैं. डॉ. संजय निषाद के इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो रहा है.
मंत्री डॉ. निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया है, यहां भगवान राम और निषादराज की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और भव्य पार्क भी विकसित किया गया है. लेकिन धाम परिसर और आसपास की सफाई-स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं है. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. सबसे मुख्य मांग निषादराज के किले के पास बनी मस्जिद को हटाने की है, जिसे वे अवैध कब्जा बताते हैं. निषाद पार्टी का दावा है कि यह स्थान ऐतिहासिक रूप से निषादराज का किला है, जहां भगवान राम ने निषादराज गुह के साथ मित्रता का प्रसिद्ध प्रसंग घटित हुआ था. धाम की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने के लिए इस संरचना को हटाया जाना चाहिए.
सरकार से है एक्शन की उम्मीद



