
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है. रेखा सरकार दूसरी बार बजट पेश करने जा रही है. इसकी शुरूआत खीर सेरेमनी से हुई. दिल्ली सरकार ने बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर’ सेरेमनी का आयोजन किया. इस आयोजन में एक बड़ी कड़ाही में खीर पकाई गई और सभी को खीर बांटी गई.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने हाथों से खीर बनाई और इस आयोजन में शामिल स्कूली बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाई. सीएम रेखा गुप्ता ने कई स्कूली छात्रों को खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया. स्कूली छात्राओं ने सीएम के हाथों से खीर खाकर उनका आभार जताया. इसके बाद सभी को खीर दी गई. विधानसभा के बजट सत्र से पहले सभी ने खीर खाकर इसकी शुरूआत की. इस दौरान उनके साथ मंत्री प्रवेश वर्मा, मंत्री आशीषू सूद, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य कैबिनेट सदस्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईएस डा० हरिओम द्वारा की गई तथा विशिष्ठ अतिथि आर के स्वर्णकार वरिष्ठ आईपीएस थे। संस्थान के अध्यक्ष डा० अखिलेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ आईएएस सहित अनेकों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशाल जनसमुदाय भी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित थे। तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य संचालक द्वारा श्री पाठक की विद्वता एवं मौलिक सोच की प्रशंसा की गई.
सुबह 10 बजे खीर सेरेमनी, स्कूली बच्चे भी सेरेमनी में पहुंचे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह 10 बजे खीर सेरेमनी की शुरूआत की. मुख्यमंत्री ने कहा विकसित दिल्ली के लिए सरकार ने बजट तैयार करने में जिन वर्गों का सुझाव लिया है, उन सबको पहले खीर खिलाई गई उसके बाद बजट सत्र की शुरुआत हुई. कुछ इसी तरह संसद में भी बजट सत्र शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हिस्सा लेती हैं. इस बार भी दिल्ली विधानसभा में आयोजित हुई खीर सेरेमनी में मुख्यमंत्री ने अपनी हाथों से आला अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर तमाम वह लोग जिनके सुझाव बजट तैयार करने में मिले थे, उनको खीर वितरित की. बीते वर्ष इसकी शुरुआत बीजेपी सरकार ने ही की थी. हालांकि संसद में जब केंद्र सरकार बजट पेश करती है तब उससे पहले “हलवा सेरेमनी” का आयोजन होता रहा है. इस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ किसान, डॉक्टर और शिक्षक भी शामिल हुए.
संसद व विधानसभा में इस तरह के सेरेमनी मनाने के मायने
संसद में हलवा सेरेमनी क्यों मनाया जाता है? इसकी शुरुआत कब हुई यह इसके बारे में बताया जाता है कि हलवा सेरेमनी एक जश्न नहीं है बल्कि यह महत्वपूर्ण लॉकिंग चरण की शुरुआत का प्रतीक है. इस दौरान अधिकारियों को संसद में पेश होने वाले बजट तैयार होने तक नॉर्थ ब्लॉक परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है. नॉर्थ ब्लॉक का बेसमेंट जो 1980 से बजट छपाई की प्रक्रिया का स्थल रहा है, इस गोपनीयता का केंद्र बना हुआ है. इस वर्ष भी केंद्रीय बजट एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था. हलवा सेरेमनी बजट टीम के लिए औपचारिक विदाई के रूप में काम करता है. क्योंकि वह अपने काम के इस महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करते हैं. दिल्ली सरकार का गठन वर्ष 1993 में हुआ था. विधानसभा में पहली बार 2025 में खीर सेरेनानी का आयोजन शुरू हुआ था. इससे पहले विधानसभा के बजट सत्र में कभी नहीं हुई.
बजट को लेकर सीएम गुप्ता ने कही ये बात
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाला बजट विकास की गति तेज़ करने, बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने पर केंद्रित होगा. खीर सेरेमनी में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा बजट का उद्देश्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक माहौल प्रदान करना होगा, जहां लोग आराम से रह सकें. उन्होंने आगे कहा कि सरकार दिल्लीवासियों की लंबे समय से लंबित आकांक्षाओं को पूरा करने और दिल्ली के विकास को एक नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं, बेहतर स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा और स्वच्छ हवा व हरित शहर सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदम शामिल होंगे. उन्होंने इसे दिल्ली को अधिक रहने योग्य और टिकाऊ बनाने का एक रोडमैप बताया.



