
संवाददाता
मेरठ । आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज जी जी फार्म हाउस मेरठ में नव वर्ष संवत 2083 के पंचांग का विमोचन किया गया। पंचांग का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा , राष्ट्रीय महामंत्री पंडित शिवमोहन भारद्वाज,राष्ट्रीय सचिव हुकमचंद शर्मा, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिनयम भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदेश सचिव कुवरपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा , मंडल महामंत्री जय भगवान शर्मा एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

इस शुभ अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा के पुत्र का जन्मदिन भी आयोजित किया गया। सभी को हिंदू नव वर्ष का पंचांग वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी ने महासभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। महासभा प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष पर पंचांग का निशुल्क वितरण करती है। यह पंचांग समाज में जगह-जगह वितरित किए जाएंगे और उन्हें तिथि एवं पर्वों की संपूर्ण जानकारी हो सके। आज से यह पंचांग वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है।



