
संवाददाता
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कालीघाट स्थित टीएमसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी. भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पराजित किया था. उसके बाद उपचुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थीं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला होगा.
बता दें कि चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पराजित किया था. उसके बाद उपचुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थीं.
उन्होंने कहा कि टीएमसी का चुनाव चिह्न जोड़ा फूल है और इसका अर्थ जीत है. ममता बनर्ज ने कहा कि इतना भयभीत क्यों हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लड़ाई शांतिपूर्ण, सौजन्यपूर्ण तरीके से जनतांत्रिक तरीके से हो.
चार महीने से राज्य में सुपर इमरजेंसी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बीजेपी कमीशन करते हुए कहा कि ब्रिलिएंट खेला खेल रहे हैं. अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई और मुख्य सचिव से लेकर पुलिस आयुक्त को बदल दिए. सभी कानून तोड़े हैं तो सीधे चुनाव के मैदान में उतरे और मंच पर मीटिंग भी करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोई संभावना नहीं है. यह बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है. मां, माटी, मानुष जीतेगी. दिल्ली का लड्डू नहीं जीतेगा.
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अधिकारियों को हटा दिए हैं. सुपर इमरजेंसी लगाकर चार महीने से सरकरा पर कब्जा करके रखे हैं. ईद से पहले अधिकारियों को हटा दिए हैं. क्या दंगा लगाने की योजना बना रहे हैं? दंगा लगाने का प्लान बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवगौड़ा की बात याद आती हैं.
West Bengal | TMC announces names of candidates for 291 assembly seats
Voting for all 294 assembly seats in West Bengal will be held in two phases – on April 23 and 29 – with 152 and 142 seats going to polls, respectively. Counting of votes will take place on May 4. pic.twitter.com/235IbTGpwO
— ANI (@ANI) March 17, 2026



