latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

स्वर्गीय रजनीकांत पाराशर की शोकसभा में गणमान्य लाेगाें ने दी श्रृद्धाजंलि

विशेष खबर मीडिया समूह के प्रधान संपादक विनीतकांत पाराशर के स्वर्गीय पिता श्री रजनीकांत पाराशर की शोकसभा में गणमान्य लोगों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

संवाददाता

गाजियाबाद। राष्ट्रीय मीडिया समूह विशेष खबर के स्वामी और प्रधान संपादक विनीतकांत पाराशर के पिता स्‍वर्गीय श्री रजनीकांत पाराशर के रस्‍म पगड़ी संस्‍कार व शोक सभा में राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने बड़ी तादाद में भाग लिया। मालीवाड़ा रोड़ स्थित वोल्‍गा पैलेस, नेहरू नगर में संपन्‍न हुई शोक सभा में उत्तर प्रदेश के केबीनेट मंत्री सुनील शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए और पाराशर परिवार को सांत्वना देकर अपनी श्रृद्धाजंलि दी।


82 वर्षीय श्री रजनीकांत पाराशर का 11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे, गाजियाबाद के नेहरू नगर, तृतीय स्थित आवास पर ह्दयगति रूक जाने से देहांत हो गया था। पिछले कुछ समय से वे अस्‍वस्‍थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन हिंडन मोक्षस्थली पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्‍या में उनके परिवार के संबधी और परिचित शामिल हुए। श्री रजनीकांत पाराशर बैंक से सेवानिवृत्‍त अधिकारी रहे हैं। वे अपने पीछे पत्‍नी, दो बेटे और बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

गौरतलब हैं कि स्‍वर्गीय रजनीकांत पाराशर के पुत्र विनीतकांत पाराशर समाजसेवा और मीडिया जगत की जानी मानी हस्‍ती हैं। वे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष का दायित्‍व संभालने के साथ विशेष खबर मीडिया समूह का संचालन भी करते हैं। विशेष खबर मीडिया समूह के निदेशक पद के अलावा वे विशेष खबर साप्‍ताहिक समाचार पत्र, न्‍यूज पोर्टल, यू ट्यूब और पोडकॉस्‍ट चैनल का बतौर चीफ एडीटर संचालन करते हैं।

वोल्गा पैलेस में सोमवार को संपन्न हुई तेरहवी की रस्म और शोक सभा में परिवार के लोगों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिनमें राजनीति, समाज सेवा से जुड़ी हस्तियों के साथ पुलिस, प्रशासन, समाजसेवा और धार्मिक संगठनों से जुÞड़े लोगों ने भाग लेकर गमगीन परिवार को सांत्वना दी।

यूपी के केबीनेट मंत्री सुनील शर्मा के अलावा, झांसी कारागार के जेलर प्रशांत उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवकुमार शर्मा (अध्यक्ष एस आर कॉलेज आॅफ लॉ), राष्ट्रीय सचिव अवधेश शर्मा, गाजियाबाद से बुद्ध प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष, नीरज कौशिक, संगठन मंत्री व अधिवक्ता , तरुण भारद्वाज, लोकेश कौशिक, चिन्मय भारद्वाज (मेरठ), समाजवादी पार्टी से शहर विधानसभा प्रत्याशी सिंहराज, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय जौधरी, सोनू तिवारी, देशबन्धु समाचार पत्र के रोविंग एडीटर जोगेंद्र सोलंकी, हरी चौधरी, दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण और कारोबार जगत के लोगों ने भाग लिया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर अपनी श्रृद्धाजंलि दी।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के देशभर के प्रतिनिधियों ने भी शोंक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com