latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

वोल्‍गा पैलेस में 16 मार्च को होगी स्‍वर्गीय रजनीकांत पाराशर की रस्‍म पगड़ी व शोक सभा

  विशेष खबर मीडिया समूह के चीफ एडीटर विनीतकांत पाराशर के पिता की शोक सभा में शामिल होंगे शहर के गणमान्‍य लोग

संवाददाता

गाजियाबाद। राष्ट्रीय मीडिया समूह विशेष खबर के निदेशक और चीफ एडिटर विनीतकांत पाराशर के पिता स्‍वर्गीय श्री रजनीकांत पाराशर का रस्‍म पगड़ी संस्‍कार व शोक सभा 16 मार्च को दोपहर वोल्‍गा पैलेस, मालीवाडा- नेहरू नगर में संपन्‍न होगी। इस अवसर पर समाज के विभिन्‍न वर्गो के लोग उपस्थित रहेंगे। शोकसभा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रक्‍खा गया है।

श्री रजनीकांत पाराशर (82) का 11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे, गाजियाबाद के नेहरू नगर, तृतीय स्थित आवास पर ह्दयगति रूक जाने से देहांत हो गया था। पिछले कुछ समय से वे अस्‍वस्‍थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार हिंडन मोक्षस्थली पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्‍या में उनके परिवार के संबधी और परिचित शामिल हुए। श्री रजनीकांत पाराशर बैंक से सेवानिवृत्‍त अधिकारी रहे हैं। वे अपने पीछे पत्‍नी, दो बेटे और बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

गौरतलब हैं कि स्‍वर्गीय रजनीकांत पाराशर के पुत्र विनीतकांत पाराशर समाजसेवा और मीडिया जगत की जानी मानी हस्‍ती हैं। वे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष का दायित्‍व संभालने के साथ विशेष खबर मीडिया समूह का संचालन भी करते हैं। विशेष खबर मीडिया समूह के निदेशक पद के अलावा वे विशेष खबर साप्‍ताहिक समाचार पत्र, न्‍यूज पोर्टल, यू ट्यूब और पोडकॉस्‍ट चैनल का बतौर चीफ एडीटर संचालन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com