latest-newsविदेश

बांग्लादेश के काली मंदिर में ब्लास्ट, आरती में मुखौटा पहन घुसे कलियुगी राक्षस, बैग रखकर भागे

संवाददाता

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना के जाने के बाद दो सरकारें बदल चुकी हैं लेकिन हिंदुओं पर टारगेट अटैक बंद नहीं हो रहे हैं. तारिक रहमान के राज में तो मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं. हाल ही में बांग्लादेश के कोमिला से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शनिवार शाम जब श्रद्धालु भक्ति-भाव के साथ काली मंदिर में शनि पूजा कर रहे थे, तभी नकाबपोश हमलावरों ने अपनी कायराना हरकत से शांति भंग कर दी. यह घटना दर्शाती है कि वहां अल्पसंख्यकों और धार्मिक स्थलों को किस तरह निशाना बनाया जा रहा है.

काली मंदिर के CCTV फुटेज में दिखा राक्षस

शनिवार शाम करीब 6:28 बजे, जब बागनबाड़ी ठाकुरपाड़ा इलाके के कालीगाछ तला काली मंदिर में साप्ताहिक शनि पूजा चल रही थी, तभी एक नकाबपोश शख्स मंदिर परिसर में दाखिल हुआ. CCTV फुटेज के अनुसार, इस शख्स के हाथ में एक बैग था. वह बैग मंदिर के अंदर छोड़कर तुरंत वहां से भाग निकला, जिसके कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका हुआ.
इस विस्फोट में मंदिर के 48 वर्षीय पुजारी केशव चक्रवर्ती घायल हो गए. इसके अलावा, हमलावरों ने भागते समय एक पास के बौद्ध मंदिर और एक निजी कार्यालय के सामने भी दो क्रूड बम फेंके, जिसमें अब्दुल बारेक और जिहाद नाम के दो अन्य व्यक्ति घायल हुए.


आरती के दौरान जमा थी हिंदू श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि हमलावर ने चेहरा ढका हुआ था और उसके साथ कुछ अन्य संदिग्ध भी आसपास खड़े थे. धमाके के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. अचानक हुए विस्फोट से वहां भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

कोतवाली मॉडल थाना के प्रभारी (OC) मो तौहीदुल अनवर ने पुष्टि की है कि घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति और न बिगड़े. मंदिर समिति के अध्यक्ष सजल कुमार चंदा ने बताया कि धमाका शाम करीब 6:30 बजे हुआ था, जिसने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com