latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में हाउस टैक्स पर बवाल: सपा कार्यकर्ताओं का नगर निगम ऑफिस के बाहर हंगामा, पार्षदों ने भी विरोध जताया

संवाददाता

गाजियाबाद । शनिवार काे नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। विरोध को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। सदन में अभी तक सभी पार्षदों ने हाउस टैक्स के बढ़ने के विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि इस टैक्स के बाद जनता के बीच जाना मुश्किल हो गया है। पूर्व में हुई बैठक में टैक्स बढ़ने को वापस लेने की बाद थी, लेकिन इसका कोई दस्तावेज अभी तक नहीं मिला। आने वाले दिनों चुनाव आने है, अगर कुछ नहीं किया तो गाजियाबाद में बदलाव को सकते है। कुछ पार्षदों ने कहा कि टैक्स बढ़ना गलत नहीं ,जिस प्रकार से टैक्स बढ़ाया गया वह गलत है। वहीं दूसरी तरफ हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें रोका। मौके पर एसीपी नंदग्राम मौजूद रहे।

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) ने नगर निगमों द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स (गृहकर) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए बढ़े हुए टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग की, और इसे आम जनता व व्यापारियों का उत्पीड़न बताया।

सपा कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद नगर निगम की बैठक के बाहर नारेबाजी की, गेट पर ताला लगाया और विरोध के तौर पर चंदा एकत्रित किया।  बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस लेने, मलिन बस्तियों में विकास, और सफाई व्यवस्था सुचारू करने जैसी प्रमुख मांगें की गई हैं।समाजवादी पार्टी (सपा) वर्तमान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नगर निगमों द्वारा बढ़ाए गए टैक्स और मनमानी वसूली के खिलाफ सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com