latest-newsविदेश

ट्रंप ने ‘ओरल सेक्स’ का बनाया दबाव तो मैंने काट लिया: ‘एपस्टीन फाइल्स’ में US राष्ट्रपति पर सनसनीखेज आरोप

पीड़िता बोली- घटना के वक्त थी नाबालिग

संवाददाता

न्यूयार्क। अमेरिका में एक बार फिर यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार (5 मार्च 2026) को FBI के पास मौजूद एपस्टीन की कुछ फाइलें पब्लिक की हैं। इन फाइल्स में एक महिला के इंटरव्यू का विवरण है जिसने डोनाल्ड ट्रंप पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने 2019 में FBI को दिए गए कई इंटरव्यू में बताया था कि जब उसकी उम्र 13 से 15 साल के बीच थी, तब उसके साथ जेफ्री एपस्टीन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने यौन शोषण किया।

महिला के मुताबिक, एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी में कहीं लेकर गया था और वहाँ उसने उसकी मुलाकात ट्रंप से करवाई। उसने जाँचकर्ताओं को बताया कि ट्रंप ने उस पर जबरदस्ती ओरल सेक्स करने का दबाव डाला। महिला का दावा है कि इस दौरान उसने खुद को बचाने के लिए ट्रंप को काट लिया था। महिला ने यह भी कहा कि बाद के वर्षों में उसे और उसके करीबी लोगों को कई बार धमकी भरे फोन कॉल आए।

अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि ये दस्तावेज पहले उन फाइलों के साथ सार्वजनिक नहीं किए गए थे जिन्हें अमेरिकी कॉन्ग्रेस के कहने पर जारी किया गया था। विभाग ने बताया कि इन दस्तावेजों को गलती से ‘डुप्लीकेट’ फाइल मानकर अलग कर दिया गया था।

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया है कि एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में ऐसी जानकारियाँ छिपाई गईं जो ट्रंप के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक हो सकती थीं।

वहीं, इन आरोपों पर डोनाल्ड ट्रंप ने किसी भी तरह की गलत हरकत से साफ इनकार किया है। न्याय विभाग ने भी पहले कहा था कि जारी की गई कुछ फाइलों में ट्रंप के खिलाफ ‘झूठे और सनसनीखेज दावे’ शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com