latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में RSS-BJP समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ

डिप्टी सीएम-संगठन महामंत्री भी हुए शामिल

संवाददाता

गाजियाबाद। CM योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान वह नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक में शामिल हुए। यहां वह करीब दो घंटे तक रहेंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रहेगा। इस दौरान वह आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

बैठक के बाद जाएंगे नोएडा और शाम को रवानगी

बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक समन्वय बैठकें पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित की जानी हैं, जिसकी शुरुआत इस वर्ष गाजियाबाद से की जा रही है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नोएडा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम को वह फिर गाजियाबाद लौटेंगे और यहां से Hindon Airport से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

बता दें होली के बाद पांच मार्च को पश्चिम क्षेत्र की समन्वय बैठक गाजियाबाद, छह मार्च को कानपुर और सात को ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में होगी। समन्वय बैठकों की टाइमिंग विशेष रूप से बड़े राजनीतिक संकेत दे रही है। खासकर, ऐसे समय में जब प्रदेश संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के साथ ही योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा तेज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com