latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह

संवाददाता

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा 258 जिला एवं महानगर गाजियाबाद इकाई द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का गणपति फार्म हाउस अवंतिका,चिरंजीव विहार, गाजियाबाद में आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी डी शर्मा जी राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद हितेशी,राष्ट्रीय सचिव हुकुमचंद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वत्स , दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, प्रदेश सचिव प्रमोद शर्मा, मेरठ के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक , जिला महामंत्री लोकेश कौशिक, सुशील शर्मा जी आसाराम शर्मा, मंच संचालक मनोज शर्मा , प्रीति भारद्वाज , निर्मल उपाध्याय , डॉक्टर शालिनी शर्मा के अतिरिक्त सैकड़ो महिला व पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किया गया। सभी ने होली मिलन कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखें । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया कार्यक्रम के उपरांत सुरुचि भोज का आयोजन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com