
संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने नितिन पर फायरिंग कर दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल नितिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।।
ये खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हाे गई। हमलावर युवक नितिन के पीछे आते और खतरे का अहसास होते ही नितिन भागता है। इसके बाद हमलावर नितिन को दौड़ाकर गोली मार देते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।
पुलिस ने आरोपित सचिन और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।



