
संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच हुआ है. दिल्ली बीजेपी ने कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी शक्ति और एआई क्षेत्र में बढ़ते नेतृत्व को देख रहा है, तब कांग्रेस ने देश को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करने का प्रयास किया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कांग्रेस का यह प्रदर्शन महज संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है. इसकी स्क्रिप्ट राहुल गांधी के घर पर लिखी गई थी, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा सके.
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रहा प्रदर्शन
कांग्रेस के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रदर्शन में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को डिटेन किया है.
भारत मंडपम में चल रहे एआई इंडिया इंपैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस से कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया.
प्रदर्शन में मौजूद भाजपा शाहदरा से विधायक संजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी देश के गद्दार हैं. एक अंतरराष्ट्रीय समिति के अंदर राहुल गांधी के सारे पर कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने जो नंगा नाच किया है. उससे देश की छवि खराब हुई है. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.
नवीन शाहदरा के भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ना तो देश के हैं नहीं अपनी कांग्रेस पार्टी के हैं. राहुल गांधी ने कांग्रेस को भी खत्म कर दिया और अब वह देश की भी इंटरनेशनल लेवल पर बेज्जती कर रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन बहुत ही निंदनीय है. इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए.
वहीं, भाजपा नेता दामिनी दामिनी सिंह चंदेल ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी कई बड़े देशों ने इसमें शिरकत की है. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. मैं मांग करती हूं. सरकार से एक राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए. इस तरह का देश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है राहुल गांधी देश के गद्दार हैं.
क्यों भड़का विवाद: दरअसल, शुक्रवार दोपहर में भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर भीतर घुस गए थे और बेरोजगारी के मुद्दे पर शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने लगे थे. भाजपा का दावा है कि यह पूरी घटना पूर्व-नियोजित थी और विपक्ष भारत की आर्थिक व तकनीकी प्रगति को पचा नहीं पा रहा है.



