latest-newsदेश

जानबूझकर गिराया गया विमान, VSR कंपनी को बचाया जा रहा है – मंत्री राममोहन नायडू को पद से हटाने और सीबीआई जांच की मांग

अजित पवार के भतीजे रोहित का आरोप विमान में ज्यादा फ्यूल कैन थे, पेपर नहीं जले तो ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया?

संवाददाता

मुंबई। अजित पवार प्लेन क्रैश केस में उनके भतीजे और एनसीपी (शरद गुट) नेता रोहित पवार ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के प्लेन में फ्यूल फुल था. साथ ही फ्लाइट में फ्यूल के अतिरिक्त कैन रखे गए थे. इतना ही नहीं फ्लाइट जमीन पर गिराई गई. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वीएसआर कंपनी को बचाया जा रहा है. रोहित ने मांग की है कि विमान हादसे की जांच पूरी होने तक नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू को उनके पद से हटाया जाए.

रोहित पवार ने कहा, फ्लाइट प्लान के बारे में हमें जो जानकारी है उसके अनुसार उन्होंने चेन्नई डीजीसीए को ऑफिशियल फ्लाइट प्लान नहीं भेजा था. क्योंकि उसमें विषय है वो फिर से पुणे एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकते. ऑप्शन एयरपोर्ट देना पड़ता है, वो पुणे नहीं दे सकते क्योंकि वहां सुबह डिफेंस की उड़ाने होती हैं. इसके साथ ही सोलापुर भी नहीं दे सकते, वहां तकनीकी मजबूरिया हैं.

विजिबिलिटी को लेकर डीजीसीए का नियम है

उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त वहां फॉग होता है. आपने बिना वजह फ्लाइट घूमाकर अंदाजा लिया. विजिबिलिटी को लेकर डीजीसीए का नियम है. जिसे देखते हुए आपको फ्लाइट उड़ानी नहीं चाहिए थी. अगर लैंड करने का प्रयास नहीं करना चाहिए था तो आपको वापस मुंबई आना है लेकिन फ्यूल फुल था. अंदर फ्यूल के अतिरिक्त टैंक थे. यह फ्लाइट जमीन पर गिराई गई.

कंपनी के मालिकों के करीबी हैं मंत्री

विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि नागर विमानन मंत्री और उनकी पार्टी वीएसआर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं. महाराष्ट्र के कुछ पूर्व मंत्रियों और आंध्र प्रदेश के शीर्ष टीडीपी मंत्रियों ने वीएसआर के मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में शिरकत की थी. कंपनी को संचालन की अनुमति है और बड़े र्ष नेता अभी भी कंपनी के लीयरजेट विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

नायडू को मंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए

रोहित पवार ने कहा, नैतिक आधार पर नायडू को नागर विमानन मंत्री के पद पर नहीं रहना चाहिए. अभी तक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है. यह अच्छी बात है कि उनकी चाची और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित एनसीपी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और विमान हादसे में मौत मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है. यह हादसा VSR वेंचर्स के लियरजेट विमान में हुआ, जिसमें पायलट समेत पांच लोगों की मौत हुई थी.

जानबूझकर गिराया गया विमान, VSR कंपनी को बचाया जा रहा... अजित पवार के भतीजे रोहित का आरोप

बता दें महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में निधन हो गया था. इस हादसे के बाद से ही कई सवाल उठाए जा रहे हैं. इस घटना को लगभग तीन हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अब अजीत पवार के भतीजे रोहित पवार ने आशंका जताई है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश थी.

वह पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मुद्दे पर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्घटना से एक दिन पहले की पूरी घटनाक्रम का ब्योरा दिया है, साथ ही कुछ सबूत भी पेश किए. उन्होंने मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए.

रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ नए मुद्दे उठाए. विमान में ईंधन और ब्लैक बॉक्स को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. कुछ दिन पहले ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर को मामूली नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई थी. अब रोहित पवार ने इस मुद्दे पर कुछ सवाल उठाए हैं.

फ्लाइट में ज़्यादा फ्यूल कैन थे- रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि अजीत पवार जिस फ्लाइट में थे उसमे अतिरिक्त फ्यूल कैन थे. उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि जो ब्लास्ट हुवा, उसमें दिखाई दे रहा है कि फ्लाइट में ज़्यादा फ्यूल कैन थे और वो फ्यूल कैन ब्लैक बॉक्स के पास रखे थे, इसलिए ब्लैक बॉक्स भी जला है. साथ ही उन्होंने कहा कि डीजीसीए को फ्लाइट प्लान दिया नहीं गया था और हमें लगता है कि फ्लाइट को नीचे गिराया गया. ब्लैक बॉक्स सबसे सेफ डिवाइस होता है वो पानी के नीचे या आग में भी सर्वाइव करता है.

ब्लैक बॉक्स पर मैनिपुलेट किया जा रहा है- रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि विमान दुर्घटना स्थल के आसपास कुछ दस्तावेज बिखरे पड़े थे, वे कागजात बिल्कुल भी नहीं जले. लेकिन ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया. उन्होंने आगे कहा, “विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर ब्लैक बॉक्स को 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एक घंटे के लिए भी छोड़ दिया जाए, तो उसे मामूली नुकसान ही होगा. अगर छह हजार मीटर की गहराई तक पानी का दबाव हो, तो ऐसी स्थिति में भी विमान का ब्लैक बॉक्स सुरक्षित रह सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैक बॉक्स मैनिपुलेट किया जा रहा है.

रोहित पवार ने बताया कि विस्फोट का झटका कुछ ही सेकंड तक रहता है, इसलिए कागज नहीं जलते हैं और अगर आप विमान के ढांचे को देखें, तो उसके अंदर एक सुरक्षित स्थान पर ब्लैक बॉक्स मौजूद है. इसलिए, ब्लैक बॉक्स के जलने की संभावना कम है. रोहित ने आरोप लगाया कि ब्लैक बॉक्स के जलने का जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, वह सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com