
संवाददाता
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर की गई मायावती की घोषणा के बाद अनेक राजनीतिक विश्लेषण फेल साबित हुए हैं।
मायावती ने साफ कर दी अपनी पार्टी की योजना
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। बुधवार को सुश्री मायावती ने अपनी पार्टी बसपा की आगामी रणनीति को स्पष्ट कर दिया है। बसपा की आगामी रणनीति की घोषणा करते हुए मायावती ने कहा है कि वर्ष-2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट घोषणा कर दी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 में बसपा किसी भी पार्टी के साथ चुनावी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह घोषणा भी कि बसपा उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी।
मायावती का दावा, बोली 2007 का इतिहास दोहराएगी बसपा
मायावती ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में किसी प्रकार का समझौता ना करने की घोषणा के साथ ही एक और बड़ा दावा किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी बसपा उत्तर प्रदेश में वर्ष-2007 का इतिहास दोहराएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वर्ष-2007 में बसपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी उसी प्रकार वर्ष-2027 में भी उत्तर प्रदेश में बसपा अपने दम पर ही पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बसपा के किसी अन्य दल के साथ हाथ मिलाने की खबरें सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाएं जानबूझकर चलाई जा रही हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पार्टी अपनी ताकत पर भरोसा करती है और बिना किसी बैसाखी के चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कैडर में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को विरोधियों के दुष्प्रचार से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नारा दिया कि पार्टी को 2007 वाला इतिहास दोहराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जाकर जनता को बसपा की नीतियों से जोडऩे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ काम करने को कहा है।



