
संवाददाता
रोजगार का होगा सृजन
इस प्रावधान से निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क नेटवर्क से औद्योगिक क्षेत्रों तक माल की ढुलाई आसान होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. ग्रामीण इलाकों में सड़कों के विस्तार से किसानों को बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे उनकी आय में सुधार आ सकता है. बजट में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए अलग से फंड रखा गया है, साथ ही राज्य और जिला मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया गया है. सरकार का मानना है कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाएगा.
योगी सरकार के विकास मॉडल का हिस्सा
यह प्रावधान योगी सरकार के सुशासन और विकास मॉडल का हिस्सा है, जिसमें पिछले वर्षों की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर पर निरंतर बढ़ता निवेश दिखाई दे रहा है. बजट पेश होने के बाद अब इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगी.



