latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किया ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म टाइटल का विरोध

संवाददाता

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा 258 के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित शिव मोहन भारद्वाज ने आज एक कार्यक्रम में घूसखोर पंडित फिल्म पर गहरी आपत्ति दर्ज की। फिल्म के निदेशक एवं एक्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों ब्राह्मण होने के बावजूद भी फिल्म का इस प्रकार का टाइटल रखकर ब्राह्मणों को बदनाम कर रहे हैं। यदि केंद्र सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई। तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेगा और ऐसा कृत्य करने वाले जो ब्राह्मणों को बदनाम कर रहे हैं। उनसे पूछेगा उन्हें ऐसा करने की इजाजत किसने दी।

यदि इनमें हिम्मत है तो किसी अन्य जाति और संप्रदाय के नाम से टाइटल रखकर फिल्म बना कर देखें ब्राह्मण सदैव देश के हित में रहा है। और सदैव रहता रहेगा। ब्राह्मण कभी घूसखोर नहीं रहा और न रहेगा जिन निदेशक और एक्टर ने इन फिल्म में काम किया है।

उन्हें भगवान परशुराम उनके इस कृत्य के लिए दंडित अवश्य करेंगे। मैं अपने समस्त ब्राह्मण भाइयों से अपील करता हूं कि इस प्रकार की फिल्म को नहीं देखें तथा इसका विरोध करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनीत कांत पाराशर, जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव हुकुमचंद शर्मा ,महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित है। सभी ने इस फिल्म का पुरजोर विरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com