latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में खुले और कई बड़े राज, पिता चेतन ने दो नहीं, तीन सगी बहनों से की है शादी

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड मामले में लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं। ताजा मामले में यह सामने आया है कि बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं। इस ट्रिपल सुसाइड केस की कहानी इतनी उलझी है कि पुलिस भी कुछ स्पष्ट कहने से बच रही है।

चेतन कुमार की पहली शादी दिल्ली सीलमपुर की रहने वाली सुजाता के साथ हुई थी। काफी समय तक संतान नहीं होने के कारण उन्होंने दूसरी शादी अपनी सगी साली हिना के साथ कर ली। शादी के बाद ही सुजाता को बेटी हो गई। इसके बाद सुजाता के बेटा हुआ और हिना से भी चेतन को तीन बच्चे हुए।

पत्नी सुजाता व हिना साथ रहती हैं। पहली पत्नी सुजाता से बड़ी बेटी निशिका, 13 वर्षीय बेटा लविश और हिना से प्राची, पाखी, तीन साल की बेटी देव्यांशी थीं।

लविश मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि,पुलिस सूत्रों की मानें तो चेतन ने साली टीना से पांच साल पहले शादी की थी। देव्यांशी टीना से है। देव्यांशी चेतन के साथ रहती है व टीना घर आती-जाती हैं। इसी वजह से मई 2025 में दोनों पत्नी घर छोड़कर चली गई थीं।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, मूल रूप से दिल्ली के खजूरी स्थित गामड़ी गांव के रहने वाले चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। साल 2020 में परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उनकी तीन बेटियों पढ़ाई छूट गई थी। तब से तीनों बहनें घर पर ही रहती थी और मोबाइल फोन पर गेम खेला करती थीं। तीनों लड़कियों में निशिका 16 वर्ष, प्राची 14 वर्ष और पाखी 12 वर्ष की थी।

उल्लेखनीय है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थी, वो ऑनलाइन गेम, कोरियन कंटेंट जैसे मूवीज और वेब सीरीज की आदी थीं, लेकिन जब पिता ने 15 दिन पहले उनसे मोबाइल ले लिया तो वह तनाव में आ गई। इसके बाद आठ पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का खौफनाक कदम उठा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com