latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 22 दाराेगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 22 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

इसमें उपनिरीक्षक योगेश को टीला मोड़ थाने से चौकी प्रभारी रामप्रस्थ, हल्का प्रभारी चौकी श्वेता को चौकी प्रभारी कनावनी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार को नेहरू गार्डन चौकी से तुलसी निकेतन चौकी, उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह को नेहरू गार्डन चौकी पर, चौकी प्रभारी खोड़ा भारती सिंह को हल्का प्रभारी डीएलएफ, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार को थाना साहिबाबाद से चौकी प्रभारी खोड़ा, उपनिरीक्षक शीलचंद्र को कौशांबी थाने से चौकी प्रभारी लोधी रोड की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी वैशाली, चौकी प्रभारी सूर्यनगर चित्र कुमार को हल्का प्रभारी मोहनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इन समेत अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी संदीपा मलिक को पाइप मार्केट चौकी से सूर्यनगर चौकी पर तैनाती दी गई है।

पाइप मार्केट चौकी पर उपनिरीक्षक ललित कुमार को जिम्मेदारी दी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन पीआरओ पृथ्वी पाल सिंह को चौकी प्रभारी सीमा, थाना साहिबाबाद में तैनाती मिली है। चौकी प्रभारी श्याम पार्क प्रिंस चौधरी को पीआरओ डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com