
संवाददाता
नई दिल्ली। 16 वर्षीय दीया यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू डब्ल्यूपीएल के इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि 16 साल की दीया यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
हरियाणा की रहने वाली दीया यादव ने मिन्नू मणि की जगह टीम में एंट्री की। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा। दीया पहली बार 2023 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन शतक लगाए और त्रिपुरा के खिलाफ नाबाद 213 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
दीया को क्रिकेट से प्यार 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल देखने के बाद हुआ। उसी मैच से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताने का सपना देखा।
उनके पिता राकेश यादव, जो दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और आईटी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने उन्हें पुणे की एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया, जहां से उनका क्रिकेट सफर आगे बढ़ता गया।



