latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

अवधेश शर्मा की जगह नीरज कौशिक बने ब्राह्मण महासभा (पंजी.) के महानगर अध्यक्ष

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद।
अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा पंजीकृत 258 द्वारा भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय जी की 164 सी जयंती गणपति फार्म हाउस अवंतिका 2 गाजियाबाद में दिनांक 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। जिसमें सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। मंच का संचालन महामंत्री लोकेश कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनीतकांत पाराशर, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद हितेषी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबू राम शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, सुरेश चन्द्र कौशिक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, प्रीति भारद्वाज, निर्मल उपाध्याय, प्रवीण शर्मा,महानगर महामंत्री तरुण भारद्वाज, एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सुनील दत्त शर्मा आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप जला कर हुआ । कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अवधेश शर्मा द्वारा उनका कार्यकाल पूर्ण होने पर नीरज कौशिक को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया सभी ने नए अध्यक्ष नीरज कोशिक स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com