उत्तर प्रदेशlatest-news

14 दिसंबर दोपहर एक बजे तक उत्तर प्रदेश भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

संवाददाता

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष 14 दिसंबर को मिल जाएगा। अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। रविवार को दोपहर एक बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

12 दिसंबर यानि शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची प्रकाशित की जाएगी। एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण होगा। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगा। नामांकन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया।। इसी दिन नामांकन पत्री की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी।

अगले दिन 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। पत्र के अनुसार, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी लखनऊ आ रहे हैं। उनकी निगरानी में ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूरी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com