latest-newsउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जल्दी ही कर दी जाएगी पंचायत चुनाव की घोषणा

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष-2026 में होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव-2026 की घोषणा जल्दी ही करने की तैयारी की जा रही है। निर्धारित समय सीमा के तहत उत्तर प्रदेश में पंचायत के चुनाव 25 मई 2026 तक पूरे कराए जाने जरूरी हैं। 25 मई 2026 की समय सीमा को देखते हुए यह प्रयास किा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव-2026 को मार्च से लेकर मई के पहले सप्ताह तक पूरा करा लिया जाए।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आई नई अपडेट

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव-2026 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होते ही पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। सबको पता है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष-2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस कारण उत्तर प्रदेश के पंंचायत चुनाव को अधिक समय तक टाला नहीं जा सकता है। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस इस बात पर रहेगा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों को उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों के समीफाइनल की तरह से प्रचारित किया जाए। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में बम्पर जीत दर्ज करके भाजपा विधानसभा के चुनाव के लिए बड़ा संदेश देने का प्रयास करेगी।

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में खर्च की सीमा

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के दौरान खर्च की सीमा पहले से निर्धारित हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के चुनाव खर्च की सीमा अभी 1.25 लाख रुपये है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव प्रचार खर्च की सीमा 7 लाख तक है। जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार के चुनाव प्रचार खर्च की सीमा 2.5 लाख रुपये है। पंचायत चुनाव के पहले राज्य निर्वाचन आयोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए सीटें भी निर्धारित करेगा। महिला आरक्षण भी लागू कराया जाएगा.फिर बैलेट पेपर का प्रकाशन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। चुनाव नामांकन पत्र और जमानत राशि शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तहत त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव होंगे. इसमें ग्राम पंचायत (प्रधान और सदस्य), क्षेत्र पंचायत चुनाव (BDC) और जिला पंचायत का चुनाव शामिल है। इसमें भी ओबीसी रिजर्वेशन के आधार पर सीटें आरक्षित की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी तक प्रकाशित होगी मतदाता सूची

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 तक करेगा। इसी लिस्ट के आधार आधार पर यूपी पंचायत चुनाव 2026 कराया जाएगा.मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यूपी में एसआईआर प्रक्रिया एक हफ्ते तक बढ़ाई है, ताकि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर सकें। ड्राफ्ट लिस्ट जारी करने से पहले हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ और राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक होगी। एक बूथ पर 1500 की जगह मतदाताओं की संख्या 1200 कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में पोलिंग बूथ की संख्या 162486 है। उत्तर प्रदेश का निर्वाचन कार्यालय तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com