
संवाददाता
लखनऊ। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। बुधवार को जारी इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों का नाम शामिल है। पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला से कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा से प्रमोद गुप्ता, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुन्तला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा फतेहपुर से अन्नू श्रीवास्तव, बाराबंकी से राम सिंह वर्मा, जौनपुर से अजीत प्रजापति, कौशाम्बी से धर्मराज मौर्या को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी की इस लिस्ट में पिछड़ा, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के लोगों को मौका दिया गया है। इन 14 जिलाध्यक्षों में से 6 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के हैं। वहीं 7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग के हैं। इसके अलावा 1 जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं। बीजेपी ने इस लिस्ट के जरिए ओबीसी और दलित समाज के वोटबैंक को साधने की कोशिश की है।



