latest-newsराज्य

बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

नीतीश कैबिनेट में राजपूत समाज से 4 मंत्री, भूमिहार समाज से 2 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली तो दलितों को भी प्रतिनिध्त्व दिया गया

संवाददाता

पटना। बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार के अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए।

पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर कहा कि श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वे एक अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

गांधी मैदान में ली शपथ

Image

एनडीए की प्रचंड जीत के बाद, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। समारोह आज सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, जेपी नड्डा, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों की उपस्थिति असरदार रही। शामिल नेताओं में थे- आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, नागालैंड के नेफियू रियो, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मोहन चरण माझी। एनडीए के सभी घटक दलों की भागीदारी ने सत्ता में मजबूती और एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया।

बता दें कि बीजेपी कोटे से मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, रमा निषाद, नारायण शाह, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद और प्रमोद चंद्रवंशी को भी नई कैबिनेट में जगह मिली। एलजेपी (आर) से सुनील कुमार और संजय कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि एनडीए के साथी ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन नई कैबिनेट में शामिल हुए। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली।

Image

74 साल के नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के 6 नवनिर्वाचित विधायकों ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।

Image

नीतीश कुमार के साथ 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस बार नीतीश कुमार नई कैबिनेट में हर वर्ग और जाति के नेताओं को शामिल करने की कोशिश साफ दिखाई देती है। नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजपूत समाज से 4 मंत्री बनाए गए हैं और भूमिहार समाज से 2 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं बिहार कैबिनेट में दलितों को भी बड़ा प्रतिनिध्त्व दिया गया है।

दिलीप कुमार जायसवाल वैश्य समाज से आते हैं और विधान परिषद के सदस्य हैं. वैश्य समुदाय परंपरागत रूप से बीजेपी का बड़ा समर्थक माना जाता है, इसलिए इस वर्ग को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देना बेहद जरूरी था।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से आते हैं और नालंदा से विधायक हैं। नीतीश कुमार के सबसे पुराने साथियों में उनकी गिनती होती है। एनडीए सरकार में दलित समुदाय की भागीदारी का प्रतिनिधित्व संतोष सुमन करते हैं, जो मुसहर जाति से आते हैं और विधान परिषद सदस्य हैं। यह वर्ग बिहार के सबसे वंचित समूहों में माना जाता है।

सवर्ण कायस्थ समुदाय का प्रतिनिधित्व मजबूत नेता नितिन नबीन करते हैं। वे पटना शहर की प्रतिष्ठित बांकीपुर सीट से विधायक हैं और लगातार बीजेपी के चेहरे के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करते रहे हैं। लेसी सिंह धमदाहा से विधायक हैं और कोसी क्षेत्र की महिलाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। वहीं मदन सहनी भी पिछड़ा वर्ग के महत्वपूर्ण नेता हैं। नीतीश मंत्रिमंडल की यह टीम साफ बताती है कि एनडीए ने हर जातीय वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। यह जातीय संतुलन आने वाले दिनों में सरकार की स्थिरता और जनता से जुड़ाव के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

नीतीश कुमार की कैबिनेट, देखें पूरी लिस्ट

पार्टी मंत्री का नाम जाति जिला
BJP सम्राट चौधरी कुशवाहा मुंगेर
BJP विजय सिन्हा भूमिहार लखीसराय
BJP दिलीप जायसवाल वैश्य किशनगंज
BJP मंगल पांडे ब्राह्मण सिवान
BJP नितिन नवीन कायस्थ पटना
BJP सुरेंद्र मेहता कुशवाहा बेगूसराय
BJP संजय टाइगर राजपूत आरा
BJP लखेंद्र पासवान पासवान वैशाली
BJP श्रेयसी सिंह राजपूत जमुई
BJP अरुण शंकर प्रसाद सुढी मधुबनी
BJP राम कृपाल यादव यादव पटना
BJP रमा निषाद मल्लाह मुजफ्फरपुर (चुनाव क्षेत्र)
BJP नारायण शाह बनिया चंपारन
BJP प्रमोद कुमार चंद्रवंशी अति पिछड़ा औरंगाबाद
JDU नीतीश कुमार कुर्मी नालंदा
JDU अशोक चौधरी दलित पटना
JDU लेसी सिंह राजपूत पूर्णिया
JDU सुनील कुमार दलित गोपालगंज
JDU विजेंद्र यादव यादव सुपौल
JDU श्रवण कुमार कुर्मी नालंदा
JDU विजय चौधरी भूमिहार समस्तीपुर
JDU मदन साहनी मल्लाह दरभंगा
JDU जमा ख़ान मुस्लिम कैमूर
LJP (RV) संजय पासवान पासवान बेगूसराय
LJP (RV) संजय सिंह राजपूत वैशाली
HAM संतोष कुमार सुमन दलित गया
RLM दीपक प्रकाश कुशवाहा वैशाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com