latest-newsएनसीआरनोएडा

जाने माने शिल्पकार रामसुतार को सम्मानित करने महाराष्ट्र सरकार पहुंची नोएडा

संवाददाता

नोएडा। देश के जाने माने शिल्पकार राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राम सुतार काफी बीमार चल रहे है। उनको सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र की सरकार उनके नोएडा स्थित घर पहुंची। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उनके साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीतदादा पवार भी थे। राम सुतार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने नोएडा के सेक्टर 19 स्थित घर पर मूर्तिकार राम वी सुतार को महाराष्ट्र भूषण अवार्ड प्रदान किया। यह राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

80 वर्षीय सुतार ने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) को डिजाइन किया है। यह प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित की गई है। दरअसल, प्रसिद्ध मूर्तिकार की तबीयत ठीक नहीं है। इसीलिए महाराष्ट्र के सीएम और उनके डिप्टी सीएम सहित उन्हें सम्मानित करने के लिए नोएडा स्थित उनके घर पहुंचे। इस पुरस्कार में एक स्मृति चिन्ह और 25 लाख रुपये नकद से सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com