latest-newsदेश

बिहार में इस बार फिर एनडीए सरकार, बीजेपी सबसे बडी पार्टी

हार की तरफ बढ़ रहे तेजस्वी यादव, ओवैसी के बाद BSP ने भी चौंकाया

संवाददाता

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।

2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

अलीनगर से मैथिलि ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह , तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा आगे चल रहे है जबकि महुआ से तेज प्रताप यादव और राघोपुर से आरजेडी के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव और छपरा से खेसारी लाल यादव लगातार काफी पीछे चल रहे हैं। जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी और मुकेश साहनी की वीवीआईपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। ओवैशी की पार्टी पिछली बार का प्रदर्शन बेहतर करते हुए इस बार6 सीट ला सकती है।

बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वह सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। जबकि जेडीयू 82 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर बढ़त बनाएं हुए हैं। 28 सीटों पर लडने वाली चिराग पासवान की पार्टी 28 सीटों पर लड़कर 19 पर बढ़त बनाएं हुए हैं। एनडीए के सहयाेगी कुशवाहा की पार्टी 4 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम 5 सीटें पा सकती है। जबकि महागठबंधन के माध्यम से सत्ता में वापसी के सपने देख रही राजद केवल 26 सीटाें पर सिमट सकती है। कांग्रेस केवल 3 सीटाें पर सिमट सकती है। मुकेश साहनी की हालत बेहद खराब चल रही है। ताे वामदलाें केवल दाे सीट पर सिमट सकता है। लेकिन बिहार में एक सीट की बढत के साथ अपना खाता खाेलकर बसपा सभी काे चाैंका सकती है। शाम तक नतीजाें के स्पष्ट हाेंने के बाद सीटाें की स्थिति साफ हाे जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com