
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय में बुधवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में प्रवीण चौधरी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। महापौर और नगर आयुक्त ने औपचारिक रूप से नाम की घोषणा की। यह पद लंबे समय से खाली चल रहा था।
वर्तमान निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रवीण चौधरी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद राजीव शर्मा, विनील दत्त, नरेश जाटव, अजय शर्मा, गौरव सोलंकी, अमित त्यागी, नीरज गोयल, नरेश भाटी, देवनारायण शर्मा और प्रमोश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



