
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव 12 नवंबर को किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने सदन के सचिव को पत्र लिखकर कार्यकारिणी की बैठक आहुत करने को कहा है। इस बार कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के लिए भाजपा पार्षद अमित त्यागी, गौरव सोलंकी, प्रवीण चौधरी और राजीव शर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। राजीव शर्मा और प्रवीण चौधरी पहले भी कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि 12 नवंबर सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक सदन के कक्ष में होगी। इस बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।



