
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार देहाती फिल्मों के एक्टर उत्तर कुमार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आज कडी सुरक्षा में उत्तर कुमार को गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल से कोर्ट पहुंचाया। व्हीलचेयर में बैठकर गाडी तक उत्तर कुमार को पुलिस कर्मी गाडी तक ले गए। इस दौरान उत्तर कुमार मास्क पहने हुए थे।
उत्तर कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटों ने उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था। बेटों का कहना है कि उत्तर कुमार को थाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच की गुजारिश की थी।
फिल्मों की अभिनेत्री ने उत्तर कुमार पर बलात्कार का आरोप लगाया था। उन्होंने शालीमार गार्डन थाने की उत्तर कुमार के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई थी। उत्तर कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती देख, अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश भी की थी। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में उत्तर कुमार को अमरोहा के एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया।



