
संवाददाता
गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया विवादों की भेंट चढ गई। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों को चुनने के ि लए सोमवार को कविनगर स्थित रामजानकी भवन में सदन की बैठक बुलाई गई थी। कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए भाजपा ने अपने पांच पार्षदों के नामों की घोषणा कर दी थी। इनमें गौरव सोलंकी, प्रवीण चौधरी, परमोश यादव, विनील दत्त और देव नारायण शर्मा शामिल है। सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई। इस बीच, भाजपा के इन पांच पार्षदों के अलावा भाजपा के पार्षद मदन राय, कांग्रेस के अजय शर्मा और शशि सिंह ने भी नामांकन किया। छह सदस्यों के लिए 8 नामांकन होने से दो को मनाने की कोशिशें तेज हो गई। भाजपा के मदन राय को मना लिया गया था लेकिन कांग्रेस के अजय शर्मा और शशि सिंह चुनाव पर अडे थे। इस बीच, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल अपने सभी पांच प्रत्याशियों के साथ माला पहनकर मंच पर आ गए। इसे देखकर मेयर सुनीता दयाल का पारा चढ गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निरस्त घोषित करते हुए बैठक को स्थगित कर दिया। महापौर सुनीता दयाल ने भाजपा के पांच पार्षदों के माला पहनकर मंच पर आने पर ऐतराज जताया।



