latest-newsउत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं को स्टांप शुल्क में मिलेगी 1% की छूट: मंत्री रविंद्र जायसवाल

संवाददाता

गाजियाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब अगर कोई महिला अपने नाम से ज़मीन या मकान खरीदती है, तो उसे स्टांप शुल्क में भारी छूट मिलेगी। यह घोषणा प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री (न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण) रविंद्र जायसवाल ने गाजियाबाद दौरे के दौरान की।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि पहले किसी महिला को अपनी नाम से संपत्ति खरीदने पर 7% स्टांप शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब उसे केवल 6% शुल्क ही देना होगा। यानी महिलाओं को 1% की सीधी छूट मिलेगी। पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर लागू थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक कर दिया गया है।

उदाहरण देते हुए मंत्री ने बताया कि गाजियाबाद में यदि कोई महिला एक करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदती है, तो उसे अब ₹7 लाख की बजाय ₹6 लाख का ही स्टांप शुल्क देना होगा। इसी तरह नोएडा में, जहां स्टांप शुल्क ₹5 लाख लगता था, वह अब महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर ₹4 लाख लगेगा।

इसके अलावा योगी सरकार ने खून के रिश्तों में रजिस्ट्री को लेकर भी एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब यदि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति मां, बहन, बेटा या बेटी के नाम ट्रांसफर करता है, तो उसे सर्किल रेट के अनुसार भारी स्टांप शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ऐसे मामलों में अब सिर्फ Rs. 5000 स्टांप शुल्क देना होगा। इससे आम नागरिकों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा और पारिवारिक संपत्ति के ट्रांसफर में भी आसानी आएगी।

मंत्री जायसवाल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “नारी शक्ति” को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक और ठोस कदम बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर यह निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा देगा और उन्हें प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com